फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से 10 घंटे बंद रही 150 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। 33 केवी लाइन खराब होने से 150 गांवों की बिजली 10 घंटे बंद रही। करनपुर दत्त फीडर से जुड़े क्षेत्र में पांच दिन में पांच घंटे ही लोगों को बिजली नसीब हो सकी।
विज्ञापन

बारिश व तेज हवा के चलते तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। 33केवी व 11केवी की लाइन के पोल टूटने के बाद सोमवार को 33केवी की लाइन सही हो पाई थी। रात दो बजे 33केवी लाइन फिर खराब हो गई। अधिकारियों ने लाइन को सही कराने के बजाय राजेपुर से ही अमृतपुर को जाने वाली लाइन खोल दी। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों ने लाइन सही कर सप्लाई बहाल की। जेई राकेश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ की गिर गई थी। इससे बिजली बंद हो गई थी। करनपुर दत्त फीडर पर काम होने से बिजली बंद की गई है। काम होने के बाद चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें