फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ सहित 13 अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईजीआरएस पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने व शिकायतकर्ताओं का फीडबैक असंतुष्ट मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमओ सहित 13 अधिकारियों के सितंबर के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो गुणवत्ता की कलई खुल गई। बड़ी संख्या में शिकायतों के निस्तारण पर फरियादियों ने असंतुष्ट फीडबैक दिया है। स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग व कृषि विभाग से संबंधित फीडबैक असंतुष्ट अधिक थे।
जिलाधिकारी ने सीएमओ, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शहरी, ग्रामीण व कायमगंज, बीएसए, उपकृषि निदेशक, बीडीओ मोहम्मदाबाद, सीएचसी प्रभारी कायमगंज का सितंबर का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा एडीओ मोहम्मदाबाद, कमालगंज, कायमगंज, नवाबगंज व शमसाबाद के वेतन पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें