फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इसी माह हट जाएंगी स्कूलों के ऊपर से निकली लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। सांसद ने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बिजली विभाग ने स्कूलों के ऊपर से निकली लाइनों को इसी माह हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पिछली दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। बताया गया कि मनरेगा के तहत 19 तालाबों की सफाई कराई गई। इस पर सांसद ने सूची मांगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद डिजाइनर चूड़ी, रेडीमेड शर्ट, पूजा सामग्री, सजावटी वस्तुएं, हवाई चप्पल आदि के लिए बाजार की समीक्षा की गई। सांसद ने समूहों की आय में वृद्धि के लिए क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के पास दुकानें बनवाने का सुझाव दिया।
कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण के बारे में ईओ ने बताया कि गांव आमिलपुर स्थित डंपिंग स्थल पर प्लांट चालू हो चुका है। गर्मी को देखते हुए सांसद व विधायक अमृतपुर ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत व आवश्यकतानुसार रिबोर कराने के निर्देश दिए। गोशालाओं में हरे चारे, छायादार व्यवस्था व पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद के सवाल पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि 70 स्कूलों के ऊपर से निकली लाइन शिफ्ट हो चुकी हैं। शेष पांच स्कूलों के ऊपर की लाइन इसी माह में हटा दी जाएगी। सीएमओ को सरकारी अस्पतालों में दवाओं की एक्सपायरी तिथि की नियमित समीक्षा करने को कहा। जिलाधिकारी ने मरीजों को विटामिन, कैल्शियम व आयरन की दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जन प्रतिनिधियों को निर्देशों का समय से अनुपालन कराने का भरोसा दिया। विधायक सुशील कुमार शाक्य, राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी, सीडीओ विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें