फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली गुल, ओपीडी में गश खाकर गिरी महिला मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गुल, ओपीडी में गश खाकर गिरी महिला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल सोमवार दोपहर बिजली गुल हो जाने के बाद जेनरेटर नहीं चला। इससे ओपीडी में एक महिला मरीज गश खाकर गिर पड़ी। वार्डों में भर्ती मरीज भी बेहाल रहे। करीब एक घंटे बाद जेनरेटर को चलाया जा सका।
सोमवार को लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी थी। वैक्सीन लगवाने के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। ओपीडी में मरीज अधिक होने से उमस के कारण लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच एक बीमार महिला गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि पास में ही मौजूद तीमारदार ने उसे पकड़ लिया। वह उसे तुरंत खुली हवा में बाहर लेकर गया।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी महिला और पुरुषों की लंबी कतारें लगी थीं। बिजली जाने के बाद लोग अपने रुमाल, गमछा और हैंड पर्स से ही हवा करके गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे।
बावजूद इसके हर कोई पसीना-पसीना ही दिख रहा था। लाइन में खड़े कुछ बुजुर्ग तो कुर्सी पर जाकर बैठ गए। हालांकि करीब एक घंटे बाद छोटा जेनरेटर चलाया गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

‘जेनरेटर चलाने के लिए लगी बैटरी खोलकर अंदर रख ली जाती हैं। लिहाजा दोबारा बैटरी लगाने में कुछ समय लग गया। जेनरेटर चलवा दिया गया था। बैटरी न खोलनी पड़े ऐसी व्यवस्था करवा रहे हैं।’
-डॉ.राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें