फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में शुक्रवार को आलू की आवक स्थिर रहने के साथ भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आया। लिवाली भी तेज रही। 621 रुपये प्रति क्विंटल तक आलू बिका।
सातनपुर मंडी में गत सप्ताह आलू की आवक बढ़कर करीब 175 ट्रक पहुंच गई थी। आवक बढ़ने से भाव भी गिरता रहा। पांच दिनों से मंडी आलू की आवक घटने से लगातार भाव में उछाल आ रहा है। बिहार, बंगाल, असम व स्थानीय मंडियों में आलू की मांग बढ़ने से व्यापारी भी दाम बढ़ाकर आलू खरीद रहे हैं।
शुक्रवार को मंडी में करीब 80 ट्रक आलू पहुंचा। व्यापारियों ने 451 रुपये से लेकर 621 रुपये प्रति क्विंटल तक आलू की खरीद दी। आलू का भाव कुछ बढ़ने से किसान कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही हाथों-हाथ आलू बिक रहा है। बृहस्पतिवार को मंडी 600 रुपये प्रति क्विंटल तक आलू बिका था।