फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 18 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता और मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की गई। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन पड़ने के चलते अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ेगी। नवरात्र के चलते भोर से लेकर देर रात तक प्रमुख देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर में लोगों ने मां को चुनरी और नारियल भेंट किया।
विज्ञापन


रविवार को गमा देवी मंदिर फतेहगढ़, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर में भक्तों ने मां को चुनरी और नारियल चढ़ाकर मनौती मांगी। भक्तों ने मंदिरों में स्कंदमाता और मां कात्यायनी देवी की आराधना कर मनौती मांगी।

उधर, मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में मां कात्यायनी की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद मां को बालकृष्ण, पदमा वर्मा, विमला, हिमांशी, दीपू, आशीष और मनीष ने हलवा और चना का भोग लगाया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सीमा गुप्ता, नेहा, कृष्णा देवी, कमलेश, ज्योति, आरती और गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें