फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चे वापस होने के बावजूद चुनाव चिह्न आवंटित

Sat, 17 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद  ब्लाक के तीन वार्डों में पर्चे वापस लेने के बाद भी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। यह स्थिति तब है, जब नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों को वापसी संबंधी प्रपत्र भी जारी कर दिया गया है। पूरे मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन


ब्लाक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में बीडीसी उम्मीदवार के रूप में पूर्व मंत्री एवं सपा विधायक नरेंद्र सिंह की बेटी मोनिका यादव समेत पांच लोगों ने नामांकन किए थे। शनिवार को इस वार्ड से नामांकन करने वाले रामानंद, रामबाबू, राहुल यादव और गिरीशचंद्र ने अपने नाम वापस ले लिए।

इसी तरह वार्ड संख्या 94 से प्रभा देवी समेत सात लोगों ने नामांकन किया था। यहां से भी हरिश्चंद्र, शिव कुमार, घनश्याम, धर्मवीर, राजेश और रजनेश ने पर्चे वापस ले लिए। वहीं, वार्ड संख्या 91 से बीडीसी उम्मीदवार यदुनाथ, अनुपम, रूप सिंह, विजय कुमार और संजीव कुमार ने पर्चे वापस ले लिए थे। नाम वापस लेने उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी की ओर से वापसी प्रपत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद जब चुनाव चिह्न आवंटन की सूची ब्लाक पर चस्पा हुई तो वापसी वाले उम्मीदवारों को भी चुनाव चिह्न जारी कर दिया गया। ब्लाक कार्यालय पर सूची चस्पा होते ही इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन के इस कदम से निर्विरोध बीडीसी बनने वाले प्रत्याशियों की राह में रोड़ा फंस गया है। ऐसी स्थिति में पूरे मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी से की गई है।

इसमें नाम वापस लेने वालों के प्रपत्र भी जारी किए गए हैं। सवाल उठाया गया है कि जब नाम वापस लेने वालों को वापसी संबंधी प्रपत्र जारी कर दिया गया तो फिर चुनाव चिह्न आवंटित करने की क्या वजह है। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों के साथ ही  विधायक नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने भी राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। इस संबंध में आरओ एमएम हसन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किन स्थिति में नाम वापसी के प्रपत्र जारी किए गए रविवार को इसका समाधान कर दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें