फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरहिया में सर्वाधिक 96.12 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव मरहिया के मतदाताओं ने 96.12 फीसदी वोट डालकर रिकार्ड बनाया है। वहीं जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 21 गांवों के लोगों ने 80 फीसदी तक मतदान कर जागरुकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन

जिले में इस बार विधानसभा चुनाव में 59.60 फीसदी वोट पड़े। कायमगंज के सर्वाधिक 11 गांवों के लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें ग्राम पंचायत ईमादपुर समैचीपुर के मजरा मरहिया में 96.12 फीसदी वोट पड़े। यहां 593 मतदाताओं में 570 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 321 पुरुष व 249 महिलाएं हैं। वहीं नगला भूड़ मजरा सिकंदरपुर के बूथ 25 पर 80.29 फीसदी, भीमनगर के मजरा सिकंदरपुर तिहैया में 80.22 फीसदी, कमलाईपुर के बूथ 52 पर 81.49 फीसदी, नौली में 81.99, मंगताई में 80.62, हरियलपुर के मजरा अहमदगंज में 80.40, अलीगढ़ के मजरा कुआंखेड़ा वजीर आलम खां में 80.17 फीसदी मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद सदर के मतदाता वोट डालने में सबसे फिसड्डी रहे। यहां भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के मोहल्ला सेनापति के मतदाता भी अपनी जागरुकता का परिचय नहीं दे सके। इससे मोहल्ला सेनापति में 56.91 फीसदी वोट पड़े। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र का गांव आमिलपुर में 91.31 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के सात गांवों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इसमें गांव नगला घुरुआ मजरा नगला बाग रठौरा के बूथ 29 पर 82.62, समाउद्दीनपुर में 81.45, कंतला मजरा कुंदन गनेशपुर में 82.26, भूलनपुर चिरपुरा में 81.90, गोपालपुर में 81.90, रजीपुर के मजरा कोहनी नगला में 83.23 व गांव सिलार चौरा में 81.04 फीसदी मतदान हुआ।
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में मात्र दो गांव के मतदाता ही वोट डालने में जागरुकता दिखा सके। क्षेत्र के गांव कटरी रूपपुर मंगलीपुर में 91.24 फीसद मतदान कर रिकार्ड बनाया। जबकि गांव हीरानगर मजरा गुड़ेरा में 84.77 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें