फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रसपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष चांद मोहम्मद खां प्रसपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि नगर अध्यक्ष का कद बढ़ाकर उन्हें अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने चांद मोहम्मद खां को पार्टी में शामिल कर नगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जबकि इस पद पर नियुक्त वारिस अली खान को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी, प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, प्रदीप यादव एडवोकेट, रवि भदौरिया आदि पदाधिकारियों ने पार्टी की नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों को बधाई देकर खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें