फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक, किताबों व अन्य उपकरणों की दुकानें खुलने पर पुलिस ने कराईं बंद

विज्ञापन
लॉकडाउन के बावजूद बाइक से भोलेपुर में आते-जाते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में दैनिक जरूरत की वस्तुओं की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रानिक, कापी-किताबों व अन्य उपकरणों की दुकानें बुधवार को सुबह से ही खुल गईं। इसकी जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। दिन में शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन फर्राटा भरते रहे। इनको जगह-जगह ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने रोका नहीं। ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का कम असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह शहर व फतेहगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स, कापी-किताबों व उपकरणों की दुकानें खुलने लगीं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस करीब नौ बजे निकली और परचून, दूध व अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी को बंद कराया। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर लॉकडाउन में दिनभर वाहन दौड़ते रहे। कहीं पर भी किसी को नहीं रोका गया। ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का कम असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें