फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षा को किट देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस की महामारी से जंग लड़ने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए शासन गंभीर है। सीएचसी में ओपीडी व फ्लू कार्नर में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण के बचाव के लिए निदेशालय से सीएमओ को आदेश जारी किए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण के साथ संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं रुकुम केश ने सेवा में लगे डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मी व एंबुलेंस कर्मियों में संक्रमण की रोकथाम को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ते संक्रमण पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है। इससे सरकारी व निजी क्षेत्र में चिकित्सकीय सेवाएं सावधानीपूर्वक देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही प्रोटोकाल जारी कर ओपीडी सेवा व फ्लू कार्नर में लगे कर्मियों, एंबुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण व आवश्यक किट उपलब्ध कराने को कहा गया है। एएनएम, आशा आदि स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने की स्थिति में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यह हों व्यवस्थाएं
महानिदेशक ने जारी आदेश में कहा कि ड्यूटी शुरू करने के दौरान डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मास्क, हेडकैप, एप्रिन, दस्ताने का इस्तेमाल करें। ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष इत्यादि में कॉस वेंटीलेशन की व्यवस्था हो। हैंडवाश, सैनिटाइजेशन, डिस्पोजेबल ग्लब्स, फेस मास्क, हेड कैप, पीपीई किट, शू-कवर आदि उपलब्धता बनी रहे। टोकन जारी कर एक-एक कर मरीज देखे जाएं। वेटिंग एरिया में भीड़ न लगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
बीपी मशीन, फर्नीचर, पेन, चश्मा, लैपटॉप, की-बोर्ड, मोबाइल, टॉर्च, रिमोट, चाभी के गुच्छे, इलेक्ट्रिक स्विच, दरवाजा व खिड़कियों के हैंडल आदि का नियमित सैनिटाइजेशन किया जाए। ड्यूटी के दौरान चाय, नाश्ता न किया जाए। प्रयोग किए हुए मास्क बंद डस्टबिन में ही डाले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें