फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुर्क संपत्ति में शामिल तीन ट्रक पुलिस ने किए जब्त

Fri, 13 Mar 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्ति में शामिल तीन ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया। इन ट्रकों की कीमत करीब 45.24 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

गांव रुटौल निवासी गैंगस्टर आरोपी सुखवीर सिंह पर फर्जी फर्मों के माध्यम से तंबाकू के कारोबार में जीएसटी चोरी करने का आरोप है। इस मामले में 26 फरवरी को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी की करीब 1.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की थी। कुर्की की कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान की दीवार पर प्राथमिकी दर्ज का विवरण अंकित कर भवन को सील किया गया था। साथ ही अलीगंज सड़क स्थित कृषि भूमि पर भी कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया था। उस समय कुर्क संपत्ति में एक बाइक और सात ट्रक भी शामिल थे लेकिन वाहन मौके पर नहीं मिल सके थे। अब पुलिस ने कुर्क संपत्ति में शामिल तीन ट्रक कब्जे में लेकर मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर इसकी सूचना तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें