फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ब्लूटूथ के सहारे हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस

Thu, 19 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर में हुए वृद्ध हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने पांचवें दिन कर दिया। पुलिस ब्लूटूथ के सहारे हत्यारोपियों तक पहुंची और पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। दी गई जमीन वापस न करने पर वृद्ध की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


13 जून की रात बाग की रखवाली कर रहे गांव गूजरपुर गहलवार निवासी कप्तान सिंह की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ओमवती ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने नामजद आरोपी अक्षय कुमार (45) पुत्र नेपाल सिंह व उसके पुत्र सवी उर्फ स्वदेश पुत्र अक्षय कुमार निवासी उधरनपुर लीलापुर थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि अक्षय कुमार के पूर्वजों ने करीब 65 वर्ष पहले कप्तान सिंह को गांव में बसने के लिए अपनी जमीन दी थी। कप्तान सिंह के कोई औलाद नहीं हुई तो उन्होंने एक बेटी गोद ले ली। आरोपियों ने कप्तान सिंह से दी गई जमीन वापस मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। कप्तान ने कहा कि वह जमीन अपनी गोद ली हुई बेटी वैजयंती को देगा। कप्तान सिंह ने दीवानी न्यायालय में मुकदमा डाल दिया। इसी बात की रंजिश में अक्षय कुमार ने कप्तान सिंह की हत्या कर दी। हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एक ब्लूटूथ मिला था। उसी के सहारे से पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने में सफल रही। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल अक्षय कुमार का दूसरा बेटा फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें