फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना हत्याकांड में एक युवक को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रवीना हत्याकांड में पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर गांव के ही एक युवक को पकड़ लिया है। उसकी रवीना से मोबाइल पर बात होती थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाम को पुलिस रिपोर्ट लिखाने वाले भाई समेत पांच भाइयों और रवीना के पति को भी थाने ले लाई। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिससे पुलिस जल्द खुलासा का दावा कर रही है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रुनी चुरसई के मजरा तकिया में सोमवार रात सात माह की गर्भवती रवीना की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह पति के साथ मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

सर्विलांस से पुलिस को पता चला कि रवीन की गांव के एक युवक से फोन पर प्रतिदिन बात होती थी। पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया है। हत्या से पहले उसकी रवीना से कई बार फोन पर बात हुई थी। सीओ राजवीर सिंह गौड़ और एसओ देवेश कुमार युवक से पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार शाम पुलिस रवीना के पांच भाइयों और पति में पूछताछ की। एसओ ने बताया कि पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें