फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे वृद्धा का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थानाक्षेत्र के गांव बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा जंजाली नगला निवासी रामदेवी (75) शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव के सामने स्थित गंगा घाट पर गई थी।
विज्ञापन

स्नान करने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गईं। काफी देर तक जब रामदेवी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात तक कोई पता नहीं चला।
शनिवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने महमदगंज मड़ैयन घाट पर गंगा में वृद्धा का शव उतराता देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।
परिजनों ने नाव का सहारा लेकर शव गंगा से निकाला और घर ले गए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के चार पुत्र सुदामा, मलखान, शेर सिंह व करन सिंह रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौत्र गोपाल ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें