फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज चोरी में पकड़े युवकों का तमंचा व चाकू में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति से चोरी हुए अनाज के मामले में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से तमंचा व चाकू बरामद होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के पास स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से रविवार को तीन आढ़तियों का छह बोरी अनाज चोरी हो गया था। चोरी का माल बेचने गए शेखपुर निवासी व्यापारी को आढ़तियों ने पकड़ लिया। मंगलवार को व्यापारी ने युवक को पकड़ कर आढ़तियों को सूचना दी।
पुलिस ने तीन व्यापारी, चोर, टेंपो चालक व मंडी के गार्ड को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद व्यापारियों व गार्ड को शाम को छोड़ दिया गया। रात में दरोगा जितेंद्र सिंह पटेल ने चोरी के आरोप में पकड़े गए शमसाबाद क्षेत्र के ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी
विज्ञापन

उदयवीर वर्मा के पास से 315 बोर तमंचा, दो कारतूस व शेखपुर निवासी टेंपो चालक मगन गुप्ता उर्फ लैला के पास एक चाकू बरामद किया। इसकी भी रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। इन्हें गौसपुर क्रॉसिंग के निकट एक बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें