फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण से मारपीट व बांधकर फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ससुराल से घर आ रहे ग्रामीण को चार लोगों ने मारपीट कर दी। ग्रामीण के हाथ पैर बांध कर उसे पुल के पास फेंक दिया। प्रधान के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र क गांव कुड़री सारंगपुर निवासी अशोक कुमार मंगलवार को गांव भरखा अपनी ससुराल गया था। वहां पत्नी व उसके परिजनों से अशोक का विवाद हो गया। अशोक रात को ससुराल से अपने घर आने के लिए पैदल चल दिया।
आरोप है कि जब वह सोता नाला पुल पर पहुंचा तो वहां मौजूद चार लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट कर हाथ पैर बांधे और पुल पर फेंक दिया। कुछ देर बाद अमृतपुर के प्रधान के पति शिवदत्त तिवारी ने अशोक को देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने अशोक के सिर पर चोट होने से उसे भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक अशोक नाटक कर रहा है। इससे पहले भी यह कई बार पत्नी व उसके परिजनों को फंसाने का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें