मोहम्मदाबाद। बाइक पर लिफ्ट देने बहाने टप्पेबाज युवक का बैग लेकर भाग गया। बैग में 15 हजार रुपये व कपड़े, मोबाइल था। युवक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिसू निवासी अमित कुमार हरियाणा मानेसर में कैंटीन में नौकरी करता है। बुधवार सुबह वह बस से मोहम्मदाबाद चौराहे पर उतरा। तभी बराकेशव गांव तक पहुंचाने के लिए एक बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देेने के बहाने बाइक पर बैठा लिया।
बाइक सवार अमित को आरएस पब्लिक स्कूल के बाहर तक ले गया। वहां अमित को बाइक से उतार कर उसका बैग लेकर भाग गया।
बैग में 15 हजार रुपये, मोबाइल व कपड़े रखे थे। ठगी का एहसास होने पर अमित ने काले रंग की पल्सर बाइक सवार युवक के खिलाफ टप्पेबाजी करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।