फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर लूट में दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। घर में घुसकर मारपीट व जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दनियापुर (मसमूले हुसैनपुर) निवासी मिथलेश ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही अजय सिंह, बिट्टी देवी, उमा, शैलेंद्र उर्फ करन सिंह, पवन, आनंद, रामू, मैनपुरी जनपद के थाना व कस्बा बेवर निवासी शिव प्रताप व दो अज्ञात सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीन मार्च को वह कंडे लेने के लिए घर से निकली थी। वहां बिट्टी देवी व उसकी पुत्री उमा ने गाली-गलौज किया।
झगड़ा होने की आशंका पर मिथलेश घर वापस आ गई। कुछ देर बाद बिट्टी देवी सहित सभी लोग लाठी-डंडे व तमंचे लेकर घर आ पहुंचे। मारपीट कर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसके कान के कुंडल व बहू की सोने की चेन व बक्से में रखे चार हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

घरेलू सामान तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें