फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर से छेड़छाड़ में सिपाही लाइन हाजिर, छात्रा की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म के बाद हत्या होने के तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर छात्रा के परिजनों ने विधायक के साथ पुलिस लाइन पहुंच कर एडीजी से शमसाबाद थानाध्यक्ष व सिपाही के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद एडीजी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। वहीं, तहरीर से छेड़छाड़ करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में लापरवाही करने वाले एसओ के खिलाफ जांच एएसपी को करने के आदेश एडीजी ने दिए हैं।
विज्ञापन

शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री रविवार को कोचिंग पढ़ने गई थी। देर रात तक वह वापस नहीं आई। सोमवार सुबह छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म करने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। जांच के बहाने पिता व परिजनों को टरकाते रहे। गुरुवार को कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटीक के साथ पहुंचे परिजनों ने एसओ रामबाबू पर गंभीर आरोप लगाए। एसओ पर सजातीय आरोपियों को बचाने की बात कही। इस पर एडीजी ने एसओ रामबाबू को फटकार लगाई।
एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश दिया था। इसके बावजूद भी एसओ ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसओ रामबाबू ने बताया कि परिजनों की ओर से कई तहरीरें दी गईं थीं। इसके चलते वह जांच कर रहे थे। वहीं, परिजनों ने पहले दी गई तहरीर में सिपाही अंकित गंगवार पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर एडीजी प्रेमप्रकाश ने तहरीर में छेड़छाड़ करने वाले सिपाही को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। पर बाद में उसे लाइन हाजिर किया गया। वहीं, एसओ रामबाबू के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी। जांच में लापरवाही पाए जाने पर एसओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें