फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 03 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आवास विकास में फोर्स के साथ तलाशी अभियान चलाते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ पाश कालोनी आवास विकास में तलाशी अभियान चलाया। इसमें वाहनों के चालान कर सड़क किनारे दुकान लगाए दुकानदारों को दुकानें पीछे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते  हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने मातहतों के साथ तलाशी अभियान चलाया। इसमें सड़क किनारे दुकान लगाए दुकानदारों का चालान कर दुकानें सड़क से दूर लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने लोहिया तिराहे पर निकल रही कार को रुकवा लिया।

पुलिस को शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतारने के निर्देश दिए। पुलिस का काफिला ज्यों ही कालोनी के अंदर दाखिल हुआ खोमचे वाले तथा अन्य लोगों ने सड़क किनारे किया अतिक्रमण हटा लिए। लोहिया अस्पताल के तिराहे पर स्कूटी से जा रहे तीन छात्रों को चेतवानी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस का काफिला कालोनी से होते लकूला की ओर जा पहुंचा। एसपी ने शराब बनाने वालों को चेतावनी देकर काम बंद करने को कहा। यहां पुलिस ने वाहनों के चालान किए। अभियान में एएसपी अशोक कुमार, शहर कोतवाल डीके शर्मा, फतेहगढ़ प्रभारी सुदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें