पुलिस ने गश्त के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों लुटेरों से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए लुटेरों ने कई घटनाएं भी कबूली हैं।
एसओ ललितेश त्रिपाठी रविवार को गश्त पर थे। इस दौरान जब वह हजियांपुर चौराहा पर थे। उसी समय काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो इनके पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम रंजीत पुत्र रामदुलारे, वीरपाल पुत्र जगन्नाथ निवासी मीरादरवाजा थाना शमसाबाद बताया है। उन्हाेंने बताया कि इन लुटेरों ने बाइक को जिला कांशीराम नगर के थाना रामपुर इलाके से लूटी थी। पकड़े गए लुटेरों ने कई जंजीर लूट की घटनाएं करना भी कबूली हैं।