फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्यारोपी पौत्र की तलाश में पुलिस ने नोएडा में डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। क्षेत्र के गांव रतनपुर में चार दिन पूर्व वृद्ध की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पौत्र की तलाश में पुलिस की टीम ने नोएडा में छापा मारा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इससे पुलिस टीम ने नोएडा में ही डेरा जमा दिया है।
विज्ञापन


गांव रतनपुर निवासी गजेंद्र (72) की चार अक्तूबर को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में उनके पौत्र अंकित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। वृद्ध गजेंद्र आश्रम में रहते थे। 15 दिन पूर्व उन्होंने 10 डिसमिल भूमि बेचने के लिए एक लाख रुपये बयाना लिया था। पौत्र अंकित जमीन बेचने का विरोध कर रहा था। अंकित का कहना था कि ढाई बीघा भूमि पहले ही बिक चुकी है। यदि जमीन बिकी तो उसे भी हिस्से की रकम देनी होगी। इसी बात को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई थी।
सीओ मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह ने आरोपी पौत्र अंकित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं। एक टीम को आरोपी की लोकेशन के आधार पर नोएडा भेजा गया। वहां पुलिस को अपने ठिकाने पर अंकित नहीं मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में अंकित दिख गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में तीनों टीमें जुटी हैं। एक टीम नोएडा में आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें