फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद भी वर्षों से जमे पुलिस कर्मी नहीं हुए रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तबादले के बाद भी जनपद में 50 से अधिक पुलिसकर्मी अब तक रिलीव नहीं हुए हैं। पूर्व के पंचायत चुनाव से डटे कंपिल थाने के एक मुंशी तबादला रुकवाने को जुगाड़ में लग हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने तीन वर्ष व उससे अधिक समय से एक ही थाने पर तैनात 116 पुलिसकर्मियों की तैनाती में 27 जुलाई को फेरबदल किया था। इसमें शामिल पचास से अधिक पुलिस कर्मी अभी भी उन्हीं थानों पर डटे हैं। उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। कंपिल थाने में मुंशी विमलेश, सिपाही रमेश, मोहित यादव को रिलीव नहीं किया गया है। मुंशी विमलेश पूर्व में हुए पंचायत चुनाव से तैनात हैं। उनका स्थानांतरण रुकवाने को प्रधान जुट गए हैं। एक प्रधान ने बताया कि तबादला रुकवाने से पंचायत चुनाव में मदद करने का भरोसा मिला है। रेलवे रोड चौकी पर तैनात सिपाही कमल किशोर दस वर्ष से उसी चौकी पर बार बार तैनाती पा जाता है।
उसका कई बार स्थानांतरण हुआ, लेकिन अब भी उसी चौकी पर तैनात है। सर्विलांस सेल, एसओजी, एएसपी पेशी, एसपी पेशी में भी कई वर्षों से सिपाही व मुंशी तैनात हैं। उनका भी स्थानांतरण किया गया, लेकिन वह अभी भी वहीं काम कर रहे हैं। कंपिल कस्बे के दरोगा मोहन सिंह जनपद एटा के निवासी हैं। विभाग को धता देकर वह भी घर से आकर ड्यूटी कर रहे हैं। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को रिलीव कराया जा रहा है। तबादला आदेश का सौ प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें