नवाबगंज। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज गुट) का 18 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर रेल रोककर धरना-प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था। जानकारी लगते ही बुधवार को जिला व पुलिस प्रशासन अचरा रोड स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गया।
धरना-प्रदर्शन को लेकर अचरा तिराहा स्थित भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के आवास पर किसान नेताओं को पहुंचना शुरू हो गया। रेल रोकने की जानकारी मिलते ही पीएसी और क्यूआरटी टीम नवाबगंज थाने पहुंच गई। रेलवे ट्रैक पर भी पीएसी, क्यूआरटी पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी को मुस्तैद कर दिया।
क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार, नायब तहसीलदार मनीष श्रीवास्तव भी आ गए। दोनों अधिकारियों के साथ ही पुलिसबल जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के आवास पर पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी व नायब तहसीलदार ने जिलाध्यक्ष से ज्ञापन ले लिया। अधिकारियों ने किसान नेताओं से कहा कि वे लोग धरना प्रदर्शन के लिए रेलवे ट्रैक पर नहीं जाएंगे।
अमित ठाकुर, आशु ठाकुर, सर्वेश गंगवार, माधव चतुर्वेदी, अरिजीत सिंह, इरफान सिद्दीकी, सुबोध यादव, जितेंद्र दीक्षित, सुमित गंगवार, कुंवर पाल, गौरी शंकर, राजीव ठाकुर, ज्ञानेंद्र कश्यप व मुकेश यादव मौजूद रहे।
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने टोहाना जाने के लिए बस में सवार होने के लिए उमड़ी यात्रियो