फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल स ने बेहरमी से राजमिस्त्री को पीटा, घर खाने कमाने के लाले

विज्ञापन
पुलिस की पिटाई हाथ व पैर में लगी चोट दिखाते किशन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पुलिस ने राजमिस्त्री को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कंपिल रोड स्थित मंडी समिति के सामने रहने वाले राजमिस्त्री की पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। अब उसके घर खाने और कमाने के भी लाले पड़ गए हैं। उसने मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने फिर उसे धमकाया और जातिसूचक गाली दीं।
मंडी समिति के गेट नंबर दो के सामने राजमिस्त्री किशन का मकान है। मकान में घुसने के रास्ते पर उनकी छोटी सी जूता चप्पल की दुकान है जो उसकी पत्नी सुमन चलाती है। किशन राजमिस्त्री का काम करता है। उसने बताया सोमवार सुबह करीब 8 बजे मंडी से तरबूज खरीदकर दुकान वाले रास्ते से घर में घुस रहा था। तभी सफेद रंग की पुलिस की गाड़ी आ गई।
विज्ञापन

पुलिस के चार लोगों ने उसे घर से पकड़कर सड़क पर खींच लिया और लाठी डंडे से जमकर पीटा। तमाम मिन्नत के बाद भी पुलिस की लाठी रुक नहीं रही थी। पिटाई से उसके हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। अब वह राजमिस्त्री का काम भी नहीं कर सकेगा। पुलिस की पिटाई के बाद किशन ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक अमर सिंह के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर गुहार लगाई। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया। आरोप है कि शिकायत के कुछ देर बाद ही पुलिस फिर किशन के घर पहुंच गई और उसे जातिसूचक गाली देते हुए धमकाया। कहा गाड़ी में साहब बैठे हैं, उनकी शिकायत करता है।
विज्ञापन

किशन व सुमन ने बताया कि लॉकडाउन में थोड़ा बहुत मजदूरी कर घर का खर्च चल जाता था। पुलिस की पिटाई के बाद अब मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहे हैं। इससे घर में खाने पीने का संकट हो गया है कायमगंज कोतवाल विनय राय ने बताया कि यदि किसी पुलिस कर्मी ने मारपीट की है तो वह जांच करेंगे। गाड़ी में वह नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें