फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मध्य प्रदेश के चार शातिरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली पुलिस ने फर्रुखाबाद रोड पर एक गेस्ट हाउस के पास चोरी की साजिश रचते हुए एमपी के चार शातिरों को तमंचा व चोरी करने के औजारों के साथ दबोच लिया है। पकड़े गए शातिर चोरों ने कई वारदात में साथियों के शामिल होने का खुलासा किया है। पुलिस उनके साथियों की भी तलाश में है।
विज्ञापन

नगर चौकी प्रभारी रहमत खां व मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बुधवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद रोड पर गांव दमदमा स्थित एक गेस्ट हाउस के पास चार शातिरों को दबोचा। पूछताछ में शातिरों ने अपने नाम अफ्तार मोगिया, जानू मोगिया, जॉनी मोगिया, नीतेश मोगिया निवासी मोहल्ला प्रकाश नगर, दतिया मध्य प्रदेश बताए।
अफ्तार के पास एक तमंचा 315 बोर व 12 कारतूस बरामद हुए। एक प्लास, पेचकस, ब्लेड, आरी, दो लोहे के सब्बल, दो नुकीली सरियां बरामद हुईं। शातिरों ने बताया कि वे दुकान में नकब लगाकर चोरी की फिराक में थे। बताया कि गैंग में बच्चे भी शामिल रहते हैं। वह शादी समारोह में बराती बनकर शामिल हो जाते हैं और जेवर के शूूटकेश पार कर देते हैं।
विज्ञापन

शातिरों ने 13 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से पृथ्वी दरवाजा निवासी व्यापारी मयंक अग्रवाल का थैला पार करने और 24 सितंबर को लोहाई बाजार में बर्तन की दुकान से गांव अल्लाहपुर निवासी तुलाराम के 34 हजार रुपये पार करने की बात कबूल की। पुलिस शातिरों के साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें