फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अनमोल तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चार और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी अनमोल तिवारी की 26 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनमोल के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के नौशाद व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने नौशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह घटना के दिन दिल्ली में था। पुलिस की छानबीन में मोहल्ला खरनजान अब्दुल रज्जाक निवासी गुलजार उर्फ बाबी का नाम सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस ने गुुरुवार को गुलजार को पकड़ लिया। गुुलजार ने बताया कि घटना के दिन उसके दोस्त आदिल का फोन आया था। उसने बताया कि दरवाजे पर कुछ लोग शराब पी रहे हैं। उसने वहां पहुंचकर लोगों को शराब पीने से रोका तो विवाद होने लगा।
वहां मौजूद एक वकील के पुत्र ने अभद्र भाषा इस्तेेमाल की, तो मारपीट हो गई। मारपीट का बदला लेने के लिए गुलजार व उसके साथी घरों से तमंचे लेकर पहुंचे और अनमोल की दुकान के पास खड़े वकील के पुत्र पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

इसमें वकील का पुत्र तो बच गया लेकिन गोली अनमोल तिवारी के जा लगी। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि गुलजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य आरोपी भी घटना में शामिल थे। उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें