फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कवि सम्मेलन में कवियों ने सुनाईं रचनाएं

विज्ञापन
फोटो-09, कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते डाॅ. शिवओम अंबर। स्रोत: आयोजक - फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आरोग्य चेतना समिति एवं टीम ऑलवेज पॉजिटिव की आेर से ओम प्रकाश सिंह भदौरिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्सव गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें कविता संग्रह का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। कवयित्री डॉ. प्रीति पवन तिवारी ने वंदना प्रस्तुत की। डॉ. शिवओम अंबर ने लहजे में ख़ुद्दारी रख, जीने की ख्वाहिश है तो मरने की तैयारी रख रचना सुनाई। विवेक बादल बाजपुरी (उत्तराखंड) ने बगावत करने वालों के परों को छांट देंगे हम, बहा करके लहू अपना, धरा को पाट देंगे हम रचना प्रस्तुत की।
हास्य कवि श्रीकांत सिंह ने हिंदी भाषा की महिमा पर रचना सुनाई। मैनपुरी के सुरेश चौहान, बाराबंकी के संदीप अनुरागी, हरदोई के राजकुमार सिंह प्रखर, जिले के महेश पाल सिंह उपकारी, उत्तराखंड के अशोक अवस्थी ने भी अपनी रचनाएं पेश कीं। गजल सुनाने वाली कवयित्री शशि सिंह के कविता संग्रह ‘तन पलाश मन पारिजात’ का लोकार्पण कवि डॉ. शिवओम अंबर ने किया। डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने पिता का स्मरण किया। संयोजक आनंद भदौरिया रहे।
विज्ञापन




समाज भूषण सम्मान से विभूषित किया
कार्यक्रम में शाहजहांपुर के अश्वनी कुमार आर्य को शिवराम सिंह स्मृति समाज भूषण सम्मान, यहीं के साहन लाल तिवारी को सोहन लाल तिवारी तेज प्रताप सिंह स्मृति सम्मान दिया गया। रुद्रपुर के कल्याण राम को ओमप्रकाश सिंह भदौरिया स्मृति सम्मान, फर्रुखाबाद के रामऔतार शर्मा को जय राम सिंह स्मृति सम्मान मिला। पूर्व अध्यापिका बृजेश कुमारी को सुशीला देवी स्मृति सम्मान, रामपाल सिंह व शिवराम सिंह को बिट्टन भदौरिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें