फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण और गोष्ठियां

Fri, 05 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह विभिन्न आयोजन हुए। पौधरोपण के साथ के ही गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया गया। अखिल भारतीय सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में गोष्ठी हुई। आरके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में जिला स्काउट मास्टर चमन शुक्ला ने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। प्रधानाचार्य रामवीर शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी
विज्ञापन


को जागरूक होना पड़ेगा।  राजेश यादव ने कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने के  लिए प्रकृति की ओर लौटना पड़ेगा। यहां पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अखिल शुक्ला, रेशमा वानो, उमा देवी, बलवीर आदि मौजूद रहे।
संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने अमन तारा पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया। यहां आम, बेल, शरीफा, जामुन के पौधे

रोंपे गए। पौधाें के  साथ ही बेटियों को बचाने का संकल्प लिया गया। सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं। निमिष टंडन ने कहा कि सभी को पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर डा. जितेंद्र कटियार, विनय द्विवेदी, अनुभव सारस्वत, राजगौरव, रिंकू पांडेय, नवीन मिश्रा, नरेंद्र पांडेय, दीपक रंजन, अतुल कपूर, अनुज दीक्षित, दिनेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डायट रजलामई शमसाबाद में हुई गोष्टी में एसडीएम भगवानदीन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, पीडी डीआर विश्वकर्मा, बीएसए योगराज सिंह, डायट प्रवक्ता रिचा यादव ने प्रशिक्षु शिक्षकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बाग में पेड़ों की छांव में पेटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। स्लोगन प्रतियोगिता में वंदना गोस्वामी प्रथम, अर्चना द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग में रीता ने प्रथम, कीर्तमान ने द्वितीय और अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला

विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने डायट के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी शिवचरन को अच्छा कार्य कराने पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस दौरान श्याम सिंह यादव, अरविंद यादव, स्तुति यादव, सुभाष शाक्य, आत्म विकास गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। बढ़पुर ब्लाक समन्वयक केंद्र पर बीएसए योगराज सिंह ने एबीआरसी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों के साथ गमलों में पौधे लगाए। टीएलएम के माध्यम से हम और हमारा पर्यावरण के संबंध में जिन वस्तुओं का

उपयोग समाप्त हो गया है। उन्हीं के माध्यम से प्रोजेक्ट तैयार किया। गौरैया संरक्षण पर प्रोजेेक्ट तैयार  किया गया। पुराने र्बीएसए कार्यालय प्रांगण में प्रशिक्षु शिक्षकों ने रंगोली बनाई। एबीआरसी प्रदीप यादव, विनय प्रताप सिंह, सुधा श्रीवास्तव, जुमर्रद बेगम समेत प्रशिक्षु शिक्षक भी उपस्थित रहे। बीआरसी कमालगंज में पर्यावरण दिवस मनाया गया। वहीं जन शिक्षण संस्थान की ओर से गोष्ठी का आयेाजन किया गया। इसमें वाणिज्य कर अधिकारी रामनरेश सिंह ने कहा कि

पालीथिन बैग का किसी को भी उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान अधिवक्ता राजेन्द्र त्रिपाठी, विजय कुमार दुबे, मनोज मिश्रा, पृथ्वीराज, मंजू शर्मा, पारूल, हिना, रीना, साधना, सारिका समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं टाउन हाल मस्जिद में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। हाफिज नफीस ने पर्यावरण से छेड़छाड़ न करने की सलाह दी। इस दौरान अफसर खां, अतीक अहमद, नसीम, जाबरी, खलील, सैदमीर खां मौजूद रहे।  राष्ट्रीय एवं राज्य सेवा प्राधिकरण के

तत्वावधान में दीवानी न्यायालय के मनोरंजन कक्ष में गोष्ठी हुई। इसमें अपर जिला जज भूपेंद्र सहाय ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने की सभी को शपथ दिलाई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज प्रथम भूपेन्द्र सहाय ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं व्यवस्थित रखने के लिए जल, वायु और भूमि को प्रदूषण से बचाना होगा।   इस दौरान एमपी  चौधरी, शिव सिंह यादव, अब्दुल मुबीन, साजिया नजर जैदी, अनुतोष कुमार शर्मा, सैफ अहमद, अवनीश कुमार पांडेय

न्यायिक अधिकारियों के अलावा कोटै मैनेजर मोहम्मद आरिफ अधिवक्ता खुशनवाज खां, कामता प्रसाद सिंह, जवाहर सिंह गंगवार मौजूद रहे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  सीपी विद्या निकेतन में गोष्ठी हुई। यहां डीआईओएस भगवत पटेल व विद्यालय प्रबंध समिति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। डीआईओएस ने कहा कि  उचित एवं सही शिक्षा से पर्यावरण बचाया जा सकता है।  परियोजना निदेशक डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों के जन्म दिन एवं अन्य

स्मरणीय अवसरों पर पौधे लगाएं। विद्यालय की निदेशिका मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि  बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करें। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने कहा कि वृक्ष सदा ही मनुष्य के साथी रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्त जनजीवन का आधार प्रकृति है।  डा. एनडी सिंह, अरविंद अग्रवाल, अहिवरन सिंह गौर, मुन्नालाल गुप्ता, अशोक तिवारी, अनिल तोमर, जेपी गुप्ता, गोविंद गुप्ता, ममता सैनी, आकांक्षा गंगवार, संतोष कालरा, नीलम त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। वश्व बंधु परिषद ने 

भी गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें  प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।  गोष्ठी में वीएस तिवारी, आरके दुबे, आचार्य रामकृष्ण त्रिवेदी, सतीश चंद्र यादव, पवन बाथम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। नगर पालिकाध्यक्ष रीतागंगवार ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान रामसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें