फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़ चोरी

Tue, 01 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चोराें ने बंद मकानों का ताला काटकर पूर्व सैनिक और सेवानिवृत्त डाक्टर के घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास कालोनी निवासी सेवकराम की बेवा रामसखी के घर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह यादव परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। दूसरे हिस्से में सेवानिवृत्त डा. आरेंद्र सिंह परिवार के साथ किराए पर रहते है। महेंद्र सिंह यादव शनिवार को मोहम्मदाबाद के गांव पंचम नगरिया गए थे, जबकि आरेंद्र सिंह रविवार को कानपुर अपने काम से गए थे। रविवार रात चोरों ने डा. आरेंद्र सिंह की ओर दरवाजे में लगे ताले को काट दिया और कमरे में जा पहुंचे। यहां चोरों ने कमरों में रखे बक्सों और अटैचियों को खोल लिया।

यहां से चोर नगदी और जेवर निकाल ले गए। इसके बाद चोर आरेंद्र सिंह के दूसरे दरवाजे को खोल कर पूर्व सैनिक की तरफ जा पहुंचे। यहां पर चोरों ने महेंद्र सिंह यादव के तीन कमरों के ताले तोड़ दिए। यहां से भी चोर बक्सों और अटैचियों को खोलकर उसमें से नगदी और जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद मैन गेट में लगे तालों को तोड़कर चोर भाग गए। दूसरी मंजिल पर रह रही बेवा रामसखी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने सड़क पर डा. आर्यंद्र की पासबुक पड़ी देखी तो इसकी जानकारी मकान मालिक की बेटी संध्या को दी। चोरी की सूचना मोबाइल से पूर्व सैनिक को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पूर्व सैनिक और डा. आर्यंद्र मौके पर आ गए। सामान बिखरा देखकर वह लोग दग रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि करीब ढाई लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नगद चोरी गया है। डाक्टर आर्यंद्र ने बताया कि चोर उनके यहां से 1.50 लाख के जेवर और पांच हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। घनी आबादी में हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें