फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, छह घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा नीबकरोरी महाराज मंदिर में अन्नप्रासन कराकर लौट रहे भाई-बहन की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना कमालगंज के गांव हुसैनगंज कुतुबपुर बघार के रहने वाले मजू सिंह वर्मा के पुत्र का अन्नप्रासन कराने के लिए ट्रैक्टर से गांव के लोग नीबकरोरी महाराज मंदिर गए हुए थे। वापस लौट रहे ट्रैक्टर के डाला का हुक टूट जाने से नीचे गिरकर रजनी (18) पुत्री विश्राम सक्सेना, मिथुन (11) पुत्र विश्राम सक्सेना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार निशा (10) पुत्री रनवीर, प्रशांत (13) पुत्र बादाम, अंशुल (7) पुत्र बादाम, संध्या (11) पुत्री सर्वेश, आरती पुत्री लंकुश और संगीता (25) पत्नी रविप्रकाश घायल हो गईं।
विज्ञापन


यह घटना थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नगला बाले में घटी। ट्रैक्टर का डाला टूटने से यात्रियों को गिरता देखकर खेतों में काम कर रहे आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आनन-फानन में एंबूलेंस को फोन करके बुलाया। घायलों और मृतकों को डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। घायलों को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें