फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन में पाइपलाइन फटी, पेयजल ठप

विज्ञापन
फतेहगढ़ में रोडवेज वर्कशाप के पीछे पाइप लाइन फटने से बहता पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रसोई गैस की लाइन बिछाते वक्त सिविल लाइन क्षेत्र की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे न सिर्फ एक हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है बल्कि सड़क पर भी जलभराव बना हुआ है। देर शाम क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात फतेहगढ़ रोडवेज वर्कशाप के पीछे सिविल लाइन मोहल्ले में रसोई गैस की लाइन बिछाई जा रही थी, तभी शुक्ला कंपाउंड के पास अचानक नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार सुबह सात बजे जब पानी की आपूर्ति शुरू की गई तो क्षतिग्रस्त पाइप से पानी की मोटी धार निकलने लगी।
प्रेशर अधिक होने की वजह से पानी निकलकर शुक्ला कंपाउंड में भर गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। दिन भर पाइप लाइन से कम प्रेशर से पानी निकलता रहा। लाइन क्षतिग्रस्त होने से सिविल लाइन मोहल्ले से बरगदिया घाट तक के करीब 1000 हजार घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शाम चार बजे कार्यदायी संस्था ने मरम्मत का काम शुरू कराया। इससे शाम को भी घरों में पानी नहीं पहुंच सका। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें