फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल डालने के दौरान दो जगह पाइपलाइन फूटी, आज ठप रहेगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगागली में फाइवर केबल डालने को मशीन से गड्ढा खोदने के दौरान दो स्थानों पर जलापूर्ति को पड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर को सप्लाई के दौरान गड्ढे से पानी निकलता देख जानकारी हुई। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के चलते शनिवार को नगर में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा के गंगागली में पीपल के पेड़ के सामने एक कंपनी की फाइवर केबल डालने का कार्य किया जा रहा था। मुकेश कुमार के घर के सामने मशीन से गड्ढा खोदने के दौरान जलापूर्ति के लिए पड़ी पाइपलाइन का कुछ हिस्सा फूट गया। दो स्थानों पर दोपहर को जलापूर्ति के समय पानी निकलता देख इसकी जानकारी हुई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत कार्यालय में दी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शनिवार सुबह आपूर्ति देने के बाद 7 बजे शुरू किया जाएगा। इस कारण दोपहर व शाम की आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यालय के लिपिक अजय तिवारी ने बताया कि दोपहर व शाम को मरम्मत कार्य के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार सुबह कार्य पूरा होने पर सुचारू रूप से आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें