शमसाबाद। पिकअप व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी संजीत (30) घर से फर्रुखाबाद रिश्तेदार को लेने बाइक से बस स्टैंड जा रहे थे। गांव दुबरी मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। संजीत चार भाइयों रंजीत, प्रदीप व टिंकल में सबसे बड़ा था।
शव देख मां गायत्री व पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल था। संजीत के दो बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजीत हेलमेट नहीं लगाए था। आर्थिक मदद की मांग को लेकर परिजनों ने शव उठने नहीं दे रहे थे। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है। परिजनों को समझाया जा रहा है। (संवाद)