फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवती की चार शादियां तुड़वाने पर फोटो स्टूडियो संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। एक युवती की चार शादियां अश्लील वीडियो भेजकर तुड़वाने के आरोप में पुलिस ने एक फोटो स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने युवती के मंगेतर को उसका अश्लील वीडियो भेजकर हाल ही में तय हुई शादी भी तुड़वा दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि रवि नामक युवक रजीपुर में एक फोटो स्टूडियो चलाता है। दुकान पर आने-जाने के दौरान उसकी रवि से दोस्ती हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। करीब एक वर्ष से रवि उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। बताया कि उसकी तीन बार अलग-अलग जगहों पर शादी तय हुई थी। रवि जानकारी होने पर शादी तय होने वाले घरों में उसके अश्लील वीडियो और फोटो भेज देता था। इस हरकत से उसकी तीनों शादियां टूट चुकी हैं। युवती ने रवि को कई बार मना किया और वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन आरोपी ने शादी न होने देने और जान से मारने की धमकी दी।
हाल ही में युवती का रिश्ता मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक युवक से तय हुआ था। शनिवार को रवि ने उस युवक का मोबाइल नंबर खोजा और उस युवक के व्हाट्सएप पर युवती के अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए। वीडियो भेजने की जानकारी मिलने पर लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि युवक का चालान कर दिया गया है। यह मामला ब्लैकमेलिंग और शादी तोड़ने से संबंधित है।
विज्ञापन















0 / 25,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें