फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
युवती की मौत के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम व पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर के एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए पिता को हिरासत में ले लिया है। युवती ने चार दिन पहले गांव के युवक से शादी करने के लिए थाने में पत्र दिया था। बाद में वह मरजी से पिता के साथ चली गई थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के एक गांव की युवती का शव गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मामला संदिग्ध लगने पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि युवती गांव के एक युवक से शादी करना चाहती थी। चार दिन पहले उसने थाने में पत्र दिया था। पिता के शादी का विरोध करने की बात कही थी। इस पर पिता, भाई और उस युवक को भी बुलाया गया। युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इससे युवती पिता के साथ जाने की बात लिखकर दे गई थी। शव घर में मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें