फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के संक्रमित होने की अफवाह पर बंद कर दिया पोस्ट आफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। कस्बे के डाकघर वाली गली में एक क्लीनिक के चिकित्सक की चार दिन से तबीयत खराब है। कोरोना संक्रमित होने की खबर पर मोहल्ले के डाकघर को अधीक्षक ने बंद कर दिया। कर्मचारियों की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए। वहीं चिकित्सक नर्सिंग होम में उपचार करा रहे हैं। डाकघर वाली गली में 28 वर्षीय चिकित्सक का क्लीनिक है। चिकित्सक की करीब चार दिन से तबीयत खराब है। यह शहर के एक मोहल्ले में अपने आवास पर आ गए। नर्सिंग होम में उपचार करा रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब दस बजे किसी ने चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैला दी। इस पर डाकघर के अधीक्षक देवप्रकाश गंगवार ने सुबह 11 बजे कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। डाकघर बंद कर दिया। ग्राहकों को लौटा दिया। गांव-गांव ग्रामीणों के खातों से रुपये निकाल कर देने वाले डाक कर्मियों को घर भेज दिया। इससे मोहल्ले में खलबली मच गई।
डाकघर अधीक्षक देव प्रकाश गंगवार ने बताया कि चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। चिकित्सक का घर कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है। कोई संक्रमित न हो जाए इस डर से कर्मचारियों की छुट्टी कर डाकघर बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें