फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग बढ़ने और आपूर्ति घटने से हुई सीएनजी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सीएनजी की आपूर्ति पर दिखने लगा है। सीएनजी आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने कायमगंज के फिलिंग स्टेशन की आपूर्ति घटा दी है। इससे स्टेशन पर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

इस पंप पर सोमवार से डीजल और मंगलवार से पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया है। पेट्रोल डीजल के ग्राहक यहां से वापस जा रहे हैं।
फर्रुखाबाद रोड पर सीएनजी का एक फिलिंग स्टेशन है। स्थानीय स्तर पर सीएनजी के वाहन कम हैं, लेकिन यहां पर आसपास जनपद एटा, कासगंज, बदायूं आदि के वाहन सीएनजी लेने आते हैं।
यहां आगरा की ग्रीन गैस प्वाइंट से आपूर्ति होती है। हर रोज यहां तीन गाड़ी सीएनजी यानी 1989 किलो गैस की बिक्री है।
बीते करीब छह दिनों से दो गाड़ी यानी 1326 किलो गैस की आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति घटने से किल्लत बढ़ी है। बिक्री के मुताबिक गैस नहीं मिल रही है।
पेट्रोल पंप मालिक मुन्ना टंडन ने बताया कि गैस की मांग बढ़ गई है। इन दिनों एक गाड़ी यानी 663 किलो गैस की आपूर्ति घट गई है। इससे किल्लत बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया सोमवार से उनके यहां डीजल खत्म हो गया। पेट्रोल मंगलवार से नहीं है। ड्राफ्ट लगाया है पर तेल की आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें