कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में कथा सुनतीं डॉ. मिथलेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। नगर के सीपी गेस्टहाउस में चल रही भागवत कथा के समापन पर कथा व्यास मधुर प्रिया शरण ने सुदामा के चरित्र की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि मित्रता करो तो कृष्ण और सुदामा जैसी करो।
सीपी गेस्ट हाउस में सात दिवसीय भागवत कथा का रविवार शाम समापन हुआ। वृंदावन से आए कथा वाचक मधुर प्रिया शरण ने कहा कि सच्चा मित्र वही है, जो अपने मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए ही उसकी मदद कर दे। आज कल स्वार्थ की मित्रता रह गई है।
उन्होंने सुदामा और कृष्ण की मित्रता की कहानी सुनाई। इसे सुन लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कथावाचक को फूल माला पहनाई। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, मुख्य यजमान सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायन अग्रवाल, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।