फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे, ढाई घाट रोड पर जाम से जूझे लोग

Mon, 02 Feb 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-27 ढाई घाट रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से श्रद्धालुओं की भीड़ आने से पांचाल घाट पर इटावा-बरेली हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। दिन भर वाहन रेंगते नजर आए। इसी तरह ढाई रोड पर भी जाम लगा रहा। पांचाल घाट पर भीड़ पहुंचने से सुबह करीब 11 बजे से जाम की स्थिति बनने लगी थी।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र में ढाई घाट रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। ढाई घाट गंगा तट से शाहजहांपुर रोड की ओर करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि शमसाबाद की दिशा में लगभग एक किलोमीटर तक ट्रैफिक रेंगता नजर आया। जाम में फंसे लोग करीब तीन घंटे तक परेशान रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया गया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके।

फोटो-27 ढाई घाट रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें