कायमगंज में नगर के मोहल्ला पाठक के वाशिंदों को दो दिन पहले ही कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया था। शनिवार दोपहर इसी मोहल्ले के 58 वर्षीय आइसक्रीम दुकानदार और बैंक लिपिक की पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। स्वास्थ्य टीम ने दोनों के घर जाकर हाई व लो रिस्क सूची तैयार कर ली है। इससे मोहल्ले के अलावा आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मोहल्ला पाठक निवासी व्यक्ति की चौक चौराहे पर आइसक्रीम की दुकान है। उनका ब्लड प्रेशर हाई रहता था। 27 जून को वे अपने लखनऊ गए थे। लौटने पर छोटे बेटे व खुद का कोरोना के शक में 7 जुलाई को नमूना दिया था। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पत्नी व बच्चों सहित 5 लोगों की हाई रिस्क सूची तैयार की है।
41 लोगों की लो रिस्क सूची बनाई है। वहीं, सहकारी बैंक के 32 वर्षीय लिपिक कुछ दिन पहले संक्रमित मिले सोसाइटी के सचिव के कांटेक्ट में 30 जून को आए थे। सचिव बैंक में कैश जमा करने आए थे। 7 जून को उनका नमूना लिया गया था। वे शमसाबाद ब्लाक रोड पर रहते हैं। शमसाबाद की स्वास्थ्य टीम ने उनके घर जाकर बैंक कर्मी ग्राहकों समेत 18 लोगों की हाई रिस्क सूची बना ली है।