अमृतपुर में पशुओं को भगाने के लिए खेत में रखा सुतली बम फट गया। इससे किसान घायल हो गया। उसको सीएचसी भेजा गया। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मेंद्र (35) शनिवार शाम को खेत में घास छील रहे थे।
अचानक वहां रखा सुतली बम फट गया। इससे धर्मेंद्र के हाथ में चोट आ गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि मौके पर दरोगा को भेज कर जांच कराई जा रही है। घायल को सीएचसी भेजा है।