फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जाम से जूझे राहगीर, पटरी दुकानदार बने मुसीबत

Wed, 26 Mar 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचाल घाट पर लगा जाम खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : पांचाल घाट पर लगा जाम खुदी पड़ी सड़क।
विज्ञापन
अमृतपुर। पांचाल घाट पुल पर मरम्मत कार्य होने से ग्रामीणों को जाम से रोज जूझना पड़ रहा है। एक तरफ सड़क पर लगी फलों व चाट पकौड़ी की ठेली बीच में उखड़ी पड़ी सड़क से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तैनात पुलिस कर्मियों की अनदेखी के चलते जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


इटावा-बरेली हाइवे पांचाल घाट गंगा पुल पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी किया हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते पुल से बड़े वाहन निकल रहे है। ट्रैक्टर ट्राॅली पूरे दिन निकल रही है। वहीं ई-रिक्शा बीच पुल पर खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। जिसकी वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पांचाल घाट पुल से चौकी तक सड़क को उखाड़ दी गई है।
यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है। खुद भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है, निर्माण हो रहा है। इसके चलते कुछ समस्याएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें