फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-2::: जरा सा चूके तो अस्पताल, हादसे को दावत देते सीएचसी गेट पर टूटे जाल

Tue, 25 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सीएचसी गेट पर टूटे जाल से साइकिल निकालता तीमारदार। - फोटो : सीएचसी गेट पर टूटे जाल से साइकिल निकालता तीमारदार।
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी परिसर के अंदर की सड़क किनारे नालियों पर लगे लोहे के जाल टूटकर खतरनाक हालत में पहुंच गए हैं। इसमे फंसकर वाहन गिर जाते हैं, कभी कभी तो राहगीर व मरीज भी गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन


कायमगंज सीएचसी का परिसर दो भागों में बंटा है। एक तरफ महिला अस्पताल का गेट है तो दूसरी ओर सीएचसी का इमरजेंसी गेट है।दोनों अस्पतालों के बीच में मोहल्ला कुकीखेल जाने वाली सड़क है। सीएचसी गेट से इस मोहल्ले के लोगों का भी आना जाना रहता है, इससे यह रास्ता ज्यादातर व्यस्त रहता है।
सीएचसी में आने वाले मरीज व तीमारदार दोनों अस्पतालों की दीवार के सहारे बाइकें खड़ी करते हैं।सड़क किनारे नाली बनी है।इस नाली को जाल से ढक दिया गया है। अब यह जाल पूरी तरह से टूट गए हैं। सड़क भी ऊबड़खाबड़ है। जिसमें अक्सर एंबुलेंस व मरीजों को लाने वाले अन्य वाहनों के पहिए फंस जाते हैं। मरीज, उनके तीमारदार व राहगीर भी अंधेरे में गिर जाते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार के अनुसार इस सड़क व नालियों का निर्माण व सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ लव कुमार मिश्रा ने बताया कि जाल टूटे होने की उन्हें जानकारी नहीं है। इसका सर्वे कराने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें