फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा : बिना परिचय पत्र परीक्षा केंद्र पर नहीं मिलेगा प्रवेश

Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 22 दिसंबर को प्रस्तावित प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है। सख्ती का आलम यह है कि बिना परिचय पत्र के कोई भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लोग परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आकर प्राप्त कर लें। गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय में परिचय पत्र बनाए जा रहे थे।

पीसीएस परीक्षा को लेकर जनपद में 14 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा होनी है। इसके लिए केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक व सह केंद्र व्यवस्थापक आदि के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के परिचय पत्र एडीएम कार्यालय से बनकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भिजवा दिए गए हैं। अन्य लोगों के परिचय पत्र डीआईओएस कार्यालय में बनाए जा रहे हैं। परिचय पत्रों को बांटा जाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, वे लोग कार्यालय से परिचय पत्र प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश हैं कि बिना परिचय पत्र के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें