फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-1 अस्पताल में क्षमता से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एल-1 अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में शनिवार को क्षमता से अधिक मरीज हो गए हैं। वहीं नवाबगंज सीएचसी में अब तक व्यवस्थाएं ही पूरी नहीं हो सकी हैं। इससे अब कोरोना संक्रमित मरीजों को जिले में भर्र्ती करने में दिक्कत आने की आशंका है।
एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में 30 कोरोना संक्रमित रखने की स्वीकृति है। शुक्रवार तक अस्पताल में 28 मरीज भर्ती हो चुके थे। शनिवार को मिले 6 और कारोना पॉजिटिव यहां भर्ती करा दिए गए। इससे यहां मरीजों की संख्या 34 हो गई है। वहीं नवाबगंज सीएचसी को 100 बेड का एल-1 अस्पताल बनाने की एक माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

8 मई को चिकित्साधीक्षक डा.सुमित सिंह शाक्य ने 32 प्रकार की आवश्यक सामग्री की सूची सीएमओ को भेजी। ये सामग्री न मिलने से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए सीएचसी तैयार नहीं हो सका। इसके अलावा बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज को अटैच एल-1 अस्पताल बनाया गया। वहां भी अभी मरीज नहीं भेजे गए।
विज्ञापन

एल-1 अस्पताल के नोडल अधिकारी डा.अमित अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में अतिरिक्त बेड होने से मरीजों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीएमओ डा.चंद्रशेखर ने बताया कि नवाबगंज सीएचसी को एल-1 अस्पताल बनाने में कुछ समय लगेगा। बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज अटैच एल-1 अस्पताल 100 मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य टीमें भी गठित की जा चुकी हैं। अपर निदेशक की अनुमति मिलने पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें