फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल पार्क के दो ट्यूबवेल खराब

Fri, 22 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पटेल पार्क के दो नलकूप खराब होने से आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। सुबह होते ही हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लंबी लाइन लग जाती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका में ट्यूबवेल सही कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पटेल पार्क में पेयजल की आपूर्ति के लिए चार नलकूप और दो पानी की टंकियां बनी हैं। इन चार नलकूपों से मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम, पलरिया, रेलवे रोड, जटवारा, छक्का नाजिर कूंचा, रस्तोगी मोहल्ला, बागकूंचा और अढ़तियान आदि मोहल्लों में पेयजल की सप्लाई होती है।

चौकी के पास लगा नलकूप करीब एक साल से खराब है। दूसरा नलकूप करीब एक माह से खराब चल रहा है। पानी की पाइप लाइनें भी ठीक नहीं हैं। इसके चलते इन मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों का कहना है कि टुल्लू पंप लगाने के बाद भी पानी काफी कम आता है। पहली मंजिल पर तो पानी चढ़ता ही नहीं है। पेयजल संकट के चलते हैंडपंपों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। नगर पालिका प्रशासन से कई बार ट्यूबवेल सही कराकर पेयजल आपूर्ति चालू करवाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

कोई सुनवाई नहीं
पलरिया निवासी रोहित कुमार कहते हैं कि एक माह से पानी की दिक्कत हैं। टुल्लू पंप से थोड़ा बहुत पानी आ जाता है लेकिन ऊपरी मंजिल पर नहीं चढ़ता है। वहीं, छक्का नाजिर कूंचा के आशीष कुमार पड़ोसी के सबमर्सिबल से पानी भर लेते हैं। रस्तोगी मोहल्ला की मुन्नी देवी कहती हैं कि पानी केे लिए हैंडपंप में लाइन लगानी पड़ती है। नगरपालिका अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे।

वर्जन
पटेल पार्क के अंदर पड़ी पाइपलाइन मंगलवार को ठीक करवा दी गई है। खराब पड़े एक ट्यूबवेल को भी सही करा दिया है। अब पेयजल आपूर्ति ठीक तरह से मोहल्लेवासियों को मिल रही होगी। अगर फिर भी कोई दिक्कत है तो फिर दिखवाएंगे। पेयजल की समस्या नहीं होनी दी जाएगी। - फरहत अली (जोन प्रभारी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें