फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतलूपुर से ईमादपुर की सड़क जर्जर

Fri, 22 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ग्राम सभा कुतलूपुर से ईमादपुर तक सड़क जर्जर है। सड़क पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कुतलूपुर के ग्रामीणों की मानें तो करीब 15 साल पहले पीडब्लूडी की ओर से कुतलूपुर से लेकर गौटिया गांव तक करीब पांच किलोमीटर सड़क बनवाई गई थी। इस मार्ग पर एक दर्जन से ज्यादा गांव पड़ते हैं। रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। कुतलूपुर से लेकर ईमादपुर तक की सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। कुतलूपुर के पास जलभराव होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसी रोड पर गांव कुबेरपुर के पास शांति देवी रघुराज सिंह इंटर कालेज है। राजेश कुमार, रणजीत सिंह, लालाराम, रामबरन, बलवीर, श्याम कुमार, आदि ग्रामीणों का कहना है कि साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र आए दिन गिरकर घायल होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम से कुतलूपुर से गौटिया तक की सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें