फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नुक्कड़ नाटक से रेल संरक्षा के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के महादेवी वर्मा ग्रुप ने यात्रियों को रेल संरक्षा के बारे में जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक करके लोगों को ट्रेनों पर ज्वलनशील पदार्थों को न ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर ग्रुप लीडर किरन कुमार कश्यप की देखरेख में गाइड टीम ने वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी इज्जतनगर नीतू के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक में यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करके वक्त ज्वलनशील पदार्थ में शामिल स्टोव, गैस सिलेंडर, कैरोसिन, पैट्रोल, डीजल, विस्फोटक पदार्थ, बीड़ी, सिगरेट न ले जाने की जानकारी दी। इसके अलावा यात्रियों से कहा कि पायदान, छत, वफर पर कपलिंग पर यात्रा करना खतरनाक साबित होता है।
कहा कि रेल लाइन के किनारे जानवरों को न ले जाएं। खुद भी रेल लाइन क्रास करते वक्त पहले दोनों तरफ देख लें, इसके बाद ही निकलें। उन्होंने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वह भी समय-समय पर यात्रियों को जागरूक करते रहें। इस मौके पर ग्रुप लीडर के साथ गाइड कैप्टन ज्योति शुक्ला के अलावा आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें